Search

 
 
 

पाकुड़ : व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने वाले 4 अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

 
Pakur : पाकुड़ में पत्थर व कोयला व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने एक पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी पाकुड़ के एसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एसडीपीओ प्रदीप कुमार उरांव के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस ने शहर के तलवा डांगा नंदी पाड़ा में छापेमारी कर 4 बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो पैसेवर अपराधी  फरार हो गए. एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में तलवाडांगा नंदीपाड़ा का देवराज सरकार, कुमारपुर का विमान राजवंशी उर्फ बिट्टू तालझारी (लिट्टीपाड़ा) के गौरी शंकर साह उर्फ गौरव और कन्हाई कुमार साह शामिल हैं. इन सभी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. चारों को जेल भेज दिया गया है. वहीं, मौके से फरार पंकज लाला और रोशनी कुमार यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. छापेमीर टीम में एसडीपीओ प्रदीप कुमार उरांव के अलावा नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन, मुफ्फसिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/governor-welcomed-in-bokaro-guard-of-honor-presented/">बोकारो

में राज्यपाल का स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही