Search

पाकुड़ : बिना चालान व ओवरलोडिंग के आरोप में 4 वाहन ज़ब्त

Pakur : डीसी वरुण रंजन के निर्देश पर शनिवार 10 जून की देर शाम जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पाकुड़-शहरग्राम सड़क के अलावा कशिला, कलिदासपुर व मानसिंहपुर में 20 वाहनों की जांच की गई. जिसमें एक वाहन को बिना चालान व तीन वाहनों को चालान में अंकित मात्रा से अधिक मात्रा में परिवहन करते पकड़ा गया. जिनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए उन्हें ज़ब्त किया गया. अभियान की अगुवाई करते हुए एसडीओ हरिवंश पंडित ने कहा कि अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी. राजस्व की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ज़ब्त किये गये वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है. यह">https://lagatar.in/pakur-more-than-one-lakh-beneficiaries-have-been-added-to-sarvajan-pension-yojana-in-the-district-deputy-commissioner/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जिले में एक लाख से अधिक लाभुक सर्वजन पेंशन योजना से जोड़े गए- उपायुक्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//