Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 4270 लोगों को मिला सर्वजन पेंशन का लाभ, खाते में भेजी गई पहली किस्त

Advertisement
Advertisement

मंत्री आलमगीर ने किया पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ

Pakur : पाकुड़ जिले के 50-60 वर्ष के लोगों को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ देने के लिए बुधवार को पोषण पखवाड़ा शुरू हुआ. राज्य के मंत्री आलमगीर आलम व लिट्टीपाड़ा के विधायक दिनेश मरांडी ने रवीन्द्र भवन टाउन हॉल में आयोजित समारोह में पखवाड़ा का शुभारंभ किया. इसके साथ ही जिले के 4270 लाभुकों के खाते में पेंशन की प्रथम किस्त की राशि भेज दी गई. मंत्री आलमगीर आलम ने लाभुक को प्रतीकात्मक चेक सौंपकर इसका शुभारंभ किया. सर्वजन पेंशन के लिए जिले में कुल 21571 आवेदन आए हैं, जिनमें से 9147 लाभुकों को एनएसएपी पोर्टल से जोड़ दिया गया है. आज 4270 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई. बाकी लोगों को इस माह के अंत तक भुगतान कर दिया जाएगा. इस मौके पर मंत्री आलमगीर ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया. मंत्री ने कहा कि पहले बुजुर्गों को पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था. राज्य की गठबंधन सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू कर सारी बाध्यताओं को खत्म कर दिया है. झारखंड में पहले 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को पेंशन मिलती थी. अब सरकार ने इसे घटाकर 50-60 वर्ष के बीच के लोगों को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दे रही है. उन्होंने अबुआ आवास सहित सरकार की अन्य कल्यायाकारी योजनाओं की भी जानकारी दी. समाराह में विधायक दिनेश मरांडी व जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणि हेंब्रम ने भी विचार व्यक्त किए. इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत साहिबगंज डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने किया. मौके पर एसपी प्रभात कुमार, डीडीसी मो. शाहिद अख्तर, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता मो. जियाउल अंसारी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-motor-of-water-tank-in-village-broken-water-supply-stopped-for-5-days/">गिरिडीह

: गावां में पानी टंकी का मोटर खराब, 5 दिन से जलापूर्ति ठप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही