Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़: व्यवसायी से 5 लाख नगद व लैपटाप की छिनतई

Pakur: नगर थाना क्षेत्र के हरिणडांगा बाजार में शनिवार 15 अप्रैल की देर रात व्यवसायी संतोष केजरीवाल के साथ तीन नकाबपोश अपराधियों ने रिवाल्वर की नोक पर पांच लाख नगद व एक लैपटाप की छीनतई कर बाइक से फरार हो गए. पीड़ित संतोष केजरीवाल ने बताया कि लुटेरों के साथ लगभग दस मिनट तक संघर्ष हुआ लेकिन एक नकाबपोश ने मेरे सिर पर रिवाल्वर की बट से हमला कर बैग छीन लिया. बैग में पांच लाख रुपए व लैपटॉप था जिसमें बिजनेस का सारा हिसाब था. एक अपराधी बाइक को स्टार्ट रखा था जिसपर दोनों नकाबपोश बैठ कर फरार हो गए. सूचना पाते ही नगर थाना पुलिस व एसडीपीओ अजीत कुमार विमल घटनास्थल पहुंचे. एसडीपीओ ने मुआयना कर आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कुछ न लग पाया है. जांच के दौरान घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस मिला है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610186&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़: भाजपा ने किया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही