Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : राष्ट्रीय लोक अदालत में 5922 मामलों का निपटारा

Pakur : पाकुड़ कोर्ट परिसर में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी के अध्यक्षता में किया गया. विभिन्न अदालती मामलों के निपटारे के लिए कुल आठ बेंचो का गठन किया गया था, जिसमें कुल 5922 मामलों का निपटारा किया गया. लोक अदालत में कुल 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि की वसूली हुई. जिले भर के 217 लाभुकों के बीच 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का ऋण वितरण किया गया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत ऐसा मंच है जिसमें दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कर त्वरित न्याय प्रदान किया जाता है. इस अदालत में दोनों पक्षों की जीत होती है. दस वर्षों तक चलने वाले अदालती मामलों का त्वरित निपटारा किया जाता है. इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल भारती, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिल्पा मुर्मू उपस्थित थीं. अदालत का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुरुआत न्यायिक पदाधिकारियों ने की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635307&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन को लेकर डीईओ ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही