Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़: बाइक सवार 6 अपराधी क्रेशर कर्मचारी से 32 हजार लूट कर फरार

Pakur: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के जियाजोरी गांव में निर्मल टेबरिवाल के पत्थर क्रेशर में 7 मई की देर रात हथियारबंद बाइक सवार 6 अपराधियों ने कर्मचारी से 32 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए.  जिसकी सूचना क्रेशर मालिक ने हिरणपुर थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर छापामारी अभियान चलाकर लिट्टीपाड़ा पुलिस के सहयोग एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. शेष अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. निर्मल टेबड़ीवाल ने बताया कि क्रशर में एक ग्राहक स्टाफ को करीब 32 हजार रुपये का भुगतान कर रहा था. इसी दौरान हथियारों से लैस बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने क्रशर कर्मी पर हमला कर उससे रुपये छिन लिया. वहीं वजन कांटे में रखे कुछ सामान को भी लेकर भाग गए. घटना को लेकर 8 मई को एसडीपीओ अजित कुमार विमल, इंस्पेक्टर सुरेन्द्र रविदास, गोपाल कृष्ण यादव, थाना प्रभारी विनोद सिंह आदि घटनास्थल पहुंच कर जांच किया. एसडीपीओ ने बताया कि घटना से जुड़े बाकी अपराधियों की पहचान कर धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629887&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़: 2 जून से 12 वीं झारखंड राज्यस्तरीय सीनियर ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही