Search

 
 
 

पाकुड़ : आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा में 60 बच्‍चे शामिल

 
Pakur : नेतरहाट व इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग की तर्ज पर झारखंड के विभिन्न सरकारी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 22 जून को हुई. इसके लिए पाकुड़ (Pakur)">https://lagatar.in/pakur-ward-number-16-drains-blocked-no-cleaning-for-6-months/">(Pakur)

के हरिणडांगा उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया था. यहां पांचवीं कक्षा पास जिले भर से कुल 60 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. परीक्षा शंतिपूर्ण रही. सफल विद्यार्थियों का नामांकन सरकारी आवासीय विद्यालयों में होगा.

मॉडल विद्यालय में एडमिशन के लिए परीक्षा 23 जून को

इधर, राज्‍य के सरकारी मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 23 जून को होगी. इसके लिए पाकुड़ के राज प्लस टू उच्‍च विद्यालय में सेंटर बनाया गया है. यहां जिले भर से कुल 516 छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगे. बताते चलें कि झारखंड सरकार ने नवोदय विद्यालय की तर्ज पर राज्‍य में मॉडल विद्यालयों की शुरुआत की है. इनमें एडमिशन के लिए राज्‍य स्‍तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-upgraded-mavi-hariganj-honored-the-children-who-got-good-marks-in-matriculation/">पाकुड़

: उत्क्रमित मवि हरिगंज ने मैट्रिक में अच्‍छा नंबर लाने वाले बच्‍चों को किया सम्‍मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही