Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : एंडवेर अकादमी की नामांकन परीक्षा में 785 छात्र होंगे शामिल

डीसी की पहल पर एंडवेर अकादमी 400 छात्रों को देगा नि:शुल्क कोचिंग
Pakur : एंडवेर अकादमी में नामांकन को होने वाली प्रवेश परीक्षा में 785 छात्रों ने आवेदन फॉर्म भरा है. यह परीक्षा 18 जून को होगी. क्रमांक 1 से 200 तक की परीक्षा धनुषपुजा मध्य विद्यालय और क्रमांक 201 से 785 तक की परीक्षा राज+2 उच्च विद्यालय में होगी. बता दें कि उपायुक्त के प्रयास से सीएसआर के तहत बीजीआर माइनिंग विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग दिलाएगी. ऐसे छात्र जो आर्थिक परेशानी की वजह से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते है, उन्हें ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने कोचिंग संस्थान का संचालन कराने का निर्णय लिया. इन चयनित 400 छात्रों को स्टडी मटेरियल भी फ्री उपलब्ध करायी जाएगी. डीसी वरुण रंजन ने कहा कि इस पहल से मेधावी छात्रों को पढ़ाई से वंचित नहीं होना पड़ेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671564&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : विधायक स्टीफन मरांडी की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, ओडिशा के संबलपुर में भर्ती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही