Search

 
 
 

पाकुड़ : 250 ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

 

पश्चिम बंगाल से आकर पाकुड़ में बेचता था गांजा

Pakur : सदर प्रखंड पाकुड़ के पृथ्वी नगर गांव के समीप स्थित चाय की दुकान पर गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे मोतिउर रहमान नामक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में गांजा व अन्य नशीले पदार्थ की बिक्री करने वाले मोतिउर रहमान को एक चाय दुकान से गांजा के साथ पकड़ा गया है. उसके पास से 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ है. आरोपित पश्चिम बंगाल का निवासी बताया जाता है. वह तस्करी कर गांजा लाकर यहां बेचता है. पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया है. बता दें कि सदर प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र नशीले पदार्थ व पत्थर खदानों में ब्लास्ट करने के लिए विस्फोटक पदार्थ का सेफ जोन बनता जा रहा है. यह">https://lagatar.in/pakur-celebrate-sunday-as-dry-day-to-deal-with-dengue-dc/">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : डेंगू से निपटने के लिए संडे को मनाएं ड्राई डे – डीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही