Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : महाकाल शक्तिपीठ में दुर्गा पूजा का होगा भव्य आयोजन

Advertisement
Advertisement

नवरात्र में आएंगे स्वामी सिद्धार्थ परमहंस जी महाराज

Pakur : महाकाल शक्तिपीठ शिवपुरी कॉलोनी तलवाडांगा परिसर में हीरानंदनपुर पंचायत के मुखिया नीपु कुमार सरदार की अध्यक्षता में नवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति की बैठक  हुई. बैठक में महाकाल शक्तिपीठ में स्थापित सहस्त्राष्ट भुजी मां जगदंबा व ज्योतिपुंज स्वरूप एकादश टन के शिवलिंग के पूजन का भव्य आयोजन करने पर गहन विचार विमर्श किया गया. नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि अनुष्ठान का समुचित व्यवस्था प्रसाद वितरण व भंडारे की व्यवस्था पर चर्चा की गई. कहा गया कि राज हाई स्कूल से लेकर तलवाडांगा होते हुए मंदिर तक लाइट व साउंड की व्यवस्था की जाएगी. कलश स्थापना के पूर्व 151 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. नवरात्रि महोत्सव में महाकाल शक्तिपीठ के संस्थापक परम पूज्य स्वामी सिद्धार्थ परमहंस जी महाराज का शुभागमन होने जा रहा है. नवरात्रि का संपूर्ण अनुष्ठान पूज्य स्वामी जी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा. बैठक में अनुग्राहित प्रसाद साह, योगेंद्र ठाकुर, रामजी भगत, प्रवीण कुमार मंडल, सदानंद रजवाड़, अपूर्व मिश्रा, उत्तम पाल, श्याम झा, अश्वनी झा, रामजन्म केवट, गैवीनाथ भगत, धीरज कुमार, उत्तम पाल, योगेश झा आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/government-will-take-28-elderly-christians-of-pakur-on-pilgrimage-to-goa-in-october/">यह

भी पढ़ें:  पाकुड़ के 28 बुजुर्ग ईसाइयों को अक्टूबर में गोवा की तीर्थयात्रा कराएगी सरकार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही