Search

 
 
 

पाकुड़ : दीपावली की पूर्व संध्या पर शहीदों के नाम एक दीया

 
Pakur : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय की अध्यक्षता में रेलवे मैदान में 20 अक्टूबर की देर शाम एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में 22 अक्टूबर को दीपावली की पूर्व संध्या पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदमकद प्रतिमा के समक्ष एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि शनिवार की शाम 5 बजे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्केट कंपलेक्स में स्थापित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष देश के शहीदों के नाम एक दीया जलाया जाएगा. कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज लगाकर भारत माता का पूजन किया जाएगा. बैठक में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के महिला विंग की जिला अध्यक्ष शबरी पाल, युवा विंग के जिला अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी, सत्यम भगत, सुमित पाण्डेय, पार्वती देवी, सादेकुल आलम, सुरेश मंडल, लाल्टू भौमिक, तन्मय पोद्दार  इत्यादि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-mp-vijay-hansda-attended-the-governments-door-program/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सांसद विजय हांसदा हुए शामिल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही