Search

पाकुड़ : सत्य सनातन संस्था के सदस्य ने रक्तदान कर बचाई किडनी मरीज की जान

Pakur : सत्य सनातन संस्था के सक्रिय सदस्य व हिरणपुर निवासी सुमित भगत ने शहर के छोटी अलीगंज निवासी अमित साहा (46) की जान 1 जून को रक्तदान कर बचाई. संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत ने बताया कि किडनी मरीज अमित साहा की तबीयत खराब होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने की सलाह दी. मरीज के पुत्री ने संस्था के सचिव चंदन प्रकाश से संपर्क किया. सचिव ने सुमित भगत से रक्तदान का आग्रह किया. उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए सुमित बिना समय गंवाए पुराना अस्पताल स्थित रक्तधिकोष में जाकर रक्तदान किया. रक्त की व्यवस्था करने पर मरीज की पुत्री ने संस्था और रक्तदाता को धन्यवाद दिया है. मौके पर संस्था के सक्रिय सदस्य विशाल भगत, सहदेव भगत समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653901&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : विधायक ने किसानों के बीच धान बीज का किया वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp