Pakur: डीसी वरुण रंजन के निर्देश पर 11 मई को जिले के विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया गया. इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में अलग-अलग नोडल पदाधिकारी नामित किए गए हैं. पाकुड़ प्रखंड में डीडीसी मो शाहिद अख्तर, हिरणपुर प्रखंड में अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, महेशपुर प्रखंड में एसडीओ हरिवंश पंडित, पाकुड़िया प्रखंड में डीएसओ संजय कुमार दास, लिट़्टीपाड़ा प्रखंड में डीटीओ संतोष कुमार गर्ग, अमड़ापाड़ा प्रखंड में कमलेश्वर कुमार भारती नामित किए गए हैं. इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने लंबित आवासों के लाभुकों की समस्याएं सुनी. लाभुकों की समस्या का त्वरित निष्पादन करने को लेकर रोजगार सेवक, पंचायत सेवक व मुखिया को आवश्यक निर्देश दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633890&action=edit">यह
भी पढ़ें:पाकुड़: बगल में विधायक निवास फिर भी 20 वर्षो से सड़क बनने की बाट जोह रहें हैं ग्रामीण [wpse_comments_template]
पाकुड़: जिले में कुल 2660 लंबित आवासों को 30 जून तक किया जाना है पूर्ण

Leave a Comment