Search

 
 
 

पाकुड़ : अपहरण के आरोपी ने हाजत में की आत्महत्या, फंदे से झूलता मिला शव

 
Pakur : अपहरण के आरोपी ने थाना के हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है. जहां नगर थाना के हाजत में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली है. आरोपी की पहचान 39 वर्षीय अब्दुल बारी के रूप में हुई है. अब्दुल मूल रूप से पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के अन्तरदीपा गांव का रहने वाला था. आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी नगर थाना पहुंचे हैं और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रहे. पढ़ें - Corona">https://lagatar.in/corona-update-78-new-patients-found-in-24-hours-375-infected-patients-in-the-state/">Corona

Update : 24 घंटे में मिले 78 नये मरीज, राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 375 इसे भी पढ़ें - Birthday">https://lagatar.in/birthday-special-ranveer-singh-who-made-his-debut-with-band-baaja-baaraat-is-now-doing-playback-singing-ruling-the-industry-for-12-years/">Birthday

Special : बैंड बाजा बारात से डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह अब कर रहे प्लेबैक सिंगिंग, इंडस्ट्री में 12 साल से कर रहे राज

अपहरण के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

नगर थाना में बीते 20 जून को बड़ी अलीगंज के सज्जाद नामक युवक का अपहरण हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के अन्तरदीपा गांव निवासी 39 वर्षीय अब्दुल बारी को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था. अब्दुल बारी ने अपहरण में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर लिया था. इसके बाद उसे जेल भेजने के लिए हाजत में रखा गया था, लेकिन देर रात उसने शर्ट का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. इसे भी पढ़ें - Islamabad">https://lagatar.in/islamabad-pakistans-tv-journalist-imran-riaz-khan-arrested-on-charges-of-creating-hatred-against-the-army/">Islamabad

: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार इमरान रियाज खान गिरफ्तार, सेना के खिलाफ घृणा पैदा करने का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही