Search

पाकुड़ : पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Pakur : पुलिस हिरासत से हत्या का आरोपी फरार हो गया. यह मामला जिले के मालपहाड़ी ओपी का है. मंगलवार की देर रात पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कबीरुल शेख नाम का युवक पुलिस हिरासत से फरार हो गया. इसके बाद थाने में हड़कंप मच गया. फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने फिर से छापेमारी शुरू कर दी है. एसपी ने इस मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

एसपी ने दिया जांच का आदेश

मंगलवार को कबीरुल शेख अपनी पत्नी सुंदरी बीबी की आपसी विवाद के बाद निर्मम तरीके से हत्या कर फरार हो गया था. घटना को अंजाम देने के बाद फरार कबीरुल शेख को पुलिस ने मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कबीरुल को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर ली थी. लेकिन कबीरुल मंगलवार की देर में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को चकमा देकर कस्टडी से भाग निकला. इधर, एसपी ने पुलिस हिरासत से हत्यारोपी के भागने की खबर मिलते ही जांच के निर्देश दिए हैं.
इसे भी पढ़ें – राहत">https://lagatar.in/relief-kudmi-community-withdraws-rail-roko-movement-train-services-will-remain-normal-in-three-states-including-jharkhand/">राहत

: कुड़मी समाज ने रेल रोको आंदोलन वापस लिया, झारखंड समेत तीन राज्यों में सामान्य रहेंगी ट्रेन सेवाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//