Search

 
 
 

पाकुड़ : बिना पंजीयन वाले टोटो व ऑटो पर होगी कार्रवाई

 
पहले दी गई चेतावनी का नहीं हुआ कोई असर
Pakur : बिना पंजीयन के टोटो व ऑटो चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर जिला परिवहन कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में बहुत सारे टोटो व ऑटो बिना रजिस्ट्रेशन के किया जा रहा है. कई मामलों में नावालिग टोटो चलाते देखे जा रहे हैं. इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है. कहा कि जुगाड़ से बनाए गए टोटो बंगाल बॉर्डर से पाकुड़ जिले में प्रवेश करते हैं. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि पूर्व में भी सभी जिलों के टोटो चालकों को पंजीकरण कराने को लेकर निर्देशित किया था, लेकिन अभी तक एक भी टोटो, ओटो का पंजीकरण जिला परिवहन कार्यालय से नहीं कराया है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि जिला के अंदर जितने भी टोटो व ऑटो हैं वे अपना पंजीकरण करा लें, नहीं तो दो दिनों के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रशासक नगर परिषद राजकमल मिश्रा, एसएमपीओ पवन कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-mla-asks-for-trains-in-meeting-with-railway-gm/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : रेल जीएम के साथ बैठक में विधायक ने मांगी ट्रेनें [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही