Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : आदिवासी सेंगेल अभियान ने मालगाड़ी रोकी

Pakur : आदिवासी सेंगेल अभियान के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने शनिवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रेक पर धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मालगाड़ी को रोक दिया. प्रदर्शनकारी पारसनाथ पहाड़ को जैन समाज से मुक्त करो, सरना धर्मकोड लागू करो जैसे नारे लगा रहे थे. रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बातचीत कर प्रदर्शनकारियों को रेलवे ट्रैक से हटाया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आदिवासी सेंगेल अभियान के जिलाध्यक्ष सनातन हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा व असम सहित पांच राज्यों में आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के निर्देश पर शनिवार को रेल रोको प्रदर्शन किया गया. उन्होंने कहा कि आदिवासियों का मरांग बुरु पारसनाथ पहाड़ को जैन समाज से आदिवासियों को सुपुर्द करने तक आंदोलन ज़ारी रहेगा. इसके साथ ही सरना धर्म कोड को लागू करने और आदिवासी संताल भाषा को राजभाषा के प्रथम सूची में रखने की भी मांग शामिल है. यह">https://lagatar.in/pakur-block-committee-of-turi-samaj-formed/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : तुरी समाज की प्रखंड कमेटी का हुआ गठन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही