Search

पाकुड़ : अवैध परिवहन, खनन व भंडारण पर चला प्रशासन का डंडा, डीसी ने किया 7 ट्रैक्टर जब्त

Pakur: जिले में अवैध परिवहन, खनन व भंडारण पर पूरी तरह से रोक लगाने व दोषियों पर कार्रवाई करने के उद्देश्य से 01 जून की देर शाम डीसी वरुण रंजन व जिला खनन टास्क फोर्स टीम ने संयुक्त रूप से महेशपुर अंचल के बासमती पुल के पास औचक छापेमारी की. छापेमारी में डीसी व टीम ने अवैध रूप से बालू से लदे 7 ट्रैक्टरों को जब्त कर महेशपुर थाना के सुपुर्द किया. डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध परिवहन कर रहे गाड़ियों की जांच करें. अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने हेतु टीम वर्क में कार्य करें ताकि त्वरित व विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके.   [caption id="attachment_655499" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-02-at-1.11.45-PM-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" /> ट्रैक्टर जब्त करते अधिकारी[/caption] छापेमारी अभियान में एसडीओ हरिवंश पंडित, डीएसओ संजय कुमार दास, उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, सीओ रितेश जयसवाल व कुमार देवेश द्विवेदी, एसएमपीओ पवन कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654683&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : सत्य सनातन संस्था के सदस्य ने रक्तदान कर बचाई किडनी मरीज की जान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp