Search

पाकुड़ : एयर फोर्स के जवान ने अपने निर्माणाधीन मकान में लगाई फांसी समेत 2 खबरें

Pakur : पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के जबरदाहा निवासी एयरफोर्स के जवान राहुल कुमार आनन्द (26 वर्ष) ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह विश्वनाथ साहा का पुत्र था. उसने रेंजर कार्यालय के निकट अपने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाई. सूचना मिलते ही हिरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया.  राहुल कुमार आनन्द ने वर्ष 2018 में एयर फोर्स ज्वाइन किया था. वह अमृतसर स्थित वायु सेना केंद्र में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में  पदस्थापित था. वह अपनी चचेरी बहन की शादी में भाग लेने गांव आया  था. वह अपने पुराने आवास के समीप ही जमीन खरीदकर नया मकान बनवा रहा था. पिता विश्वनाथ साहा ने बताया कि राहुल सुबह में मॉर्निंग वॉक की बात कहकर घर से निकला था. इसके कुछ देर बाद ही उसकी आत्महत्या की खबर मिली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विक्षिप्त युवक फंदे पर झूलकर दे दी जान

Pakur : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बलिहारपुर (कालिकापुर) निवासी युवक काशीनाथ दास  सोमवार की दोपहर फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी. परिजनों के अनुसार, युवक काशीनाथ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. घर में पत्नी और उसका पुत्र मजदूरी कर परिवार की जीविका चला रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. नगर थाना के ए एस आई सनातन मांझी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-rajmahal-bjp-candidate-tala-marandi-launched-public-relations-campaign//">पाकुड़

: राजमहल के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने चलाया जनसंपर्क अभियान 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp