Search

 
 
 

पाकुड़ : खड़गे के दौरे को लेकर आलमगीर आलम ने की बैठक

 
Pakur : ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को कोंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुमानी के श्रीकुंड हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर कार्यक्रम को सफल बनाना होगा. मंत्री ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनसभा के प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंकने को कहा. मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, मंशारूल हक, नलिन मिश्रा, उदय लखवानी, सेमिनूल इस्लाम, अली अकबर, एएस गांगुली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-toto-drivers-block-road-in-front-of-dc-residence/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : टोटो चालकों ने डीसी आवास के सामने किया सड़क जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही