Pakur: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के शासी परिषद की बैठक डीसी वरुण रंजन की अध्यक्षता में 31 मई को समाहरणालय में हुई. बैठक में कई योजनाओं की स्वीकृति के साथ ही ट्रस्ट के क्रियाकलापों पर चर्चा की गई.बैठक में डीसी ने कहा कि गर्मी को देखते हुए पेयजल व शौचालय की व्यवस्था सभी अस्पतालों, विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जाना है. जिले के सभी जर्जर सरकारी भवनों की मरम्मती का प्रस्ताव ग्रामसभा से पारित हुआ है. जरूरत पड़ा तो नये भवन का निमार्ण भी किया जाएगा. खनन प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था करना व ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना भी ट्रस्ट की प्राथमिक सूची में है. साथ ही वर्तमान समय में डीएफएमटी से किए जा रहे कार्यो का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया गया. मौके पर जिप अध्यक्ष जूली खिष्टमणी हेंब्रम, डीडीसी मो शाहिद अख्तर, सीएस डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, श्याम यादव, अशोक कुमार भगत, संजय कुमार दास, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, आशुतोष, अनूप कुजूर, मुकुल राज, पवन कुमार, गुलाम अहमद, मुखिया आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653603&action=edit">यह
भी पढ़ें:पाकुड़ : तंबाकू सेवन से होता है घातक बीमारियों का जन्म: सीएस [wpse_comments_template]
पाकुड़ : सभी जर्जर सरकारी भवनों का होगा जीर्णोद्धार: डीसी
Leave a Comment