Pakur : पाकुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन पर खिलाड़ियों के ट्रायल व चयन में अनियमितता व बाहरी खिलाड़ियों के चयन का आरोप लगा है. जानकीनगर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष बेलाल शेख ने मंगलवार को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार को आवेदन देकर जांच व कार्रवी की मांग की है. बेलाल शेख ने कहा कि जेएससीए के तहत पाकुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन बिना सूचना के ही ट्रायल कर बाहरी खिलाड़ियों का सिलेक्शन कर रहा है. जिसके कारण पाकुड़ जिला के लीग में लिए गए प्रतिभागी खिलाड़ी वंचित रह जाते हैं. बेलाल शेख ने एसडीओ पाकुड़ के साथ-साथ जेएससीए रांची को भी लिखित शिकायत भेजी है. यह">https://lagatar.in/pakur-villagers-reached-twenty-point-office-with-problems/">यह
भी पढ़ें : पाकुड़ : बीस सूत्री कार्यालय में समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीण [wpse_comments_template]
पाकुड़ : क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन में मनमानी के आरोप

Leave a Comment