Pakur: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को दुधारू पशु उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पशुपालन व गव्य विकास विभाग ने 18 मई को पशु मेला का आयोजन किया. मेले का उद्घाटन कांग्रेस नेता उदय लखमानी व जिला पशुपालन पदाधिकारी केके भारती ने किया. केके भारती ने बताया गया कि इस योजना के तहत अनुदानित दर पर पशुधन की आपूर्ति की जा रही है. जिसमें बकरा, बत्तख व मुर्गी पालन के लिए लाभुकों को सूचीबद्ध आपूर्तिकर्ता मोहम्मद नसीम द्वारा पशुधन उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं गाय पालन के लाभुकों को आपूर्तिकर्ताओं के साथ पशु मेला का आयोजन किया गया है. सरकार से सूचीबद्ध आपूर्तिकर्ता अभिनव किशोर,चंदन अग्रवाल व विजय यादव द्वारा स्टॉल लगाया गया है. लाभुक मेले में आकर दुधारू पशु पसंद करेंगे व आपूर्तिकर्ता उनको डोर स्टेप पर उपलब्ध कराएगें. मेले में पशुओं के टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच व डिवॉर्मर की व्यवस्था पशु चिकित्सक के द्वारा की गई है. सुदीप्तो राय मेले में पशुओं का बीमा कर रहें हैं.मौके पर ओम प्रकाश सिंह, भूषण प्रसाद, कृष्णा मंडल, नंदिता कुमारी, धीरज कुमार मिश्रा आद मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=641106&action=edit">यह
भी पढ़ें: पाकुड़ : महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न [wpse_comments_template]
भी पढ़ें: पाकुड़ : महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न [wpse_comments_template]
Leave a Comment