Search

पाकुड़: जेएसएलपीएस के महिला सहयोग समिति का वार्षिक आमसभा

Pakur : जेएसएलपीएस के बैनर तले 13 मई को हिरणपुर प्रखंड के केंदुआ संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड के सखी मंडल की दीदियों का वार्षिक आमसभा का आयोजन हुआ.आमसभा में केंदुआ, बाबूपुर व तोराई पंचायत के सभी ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. अध्यक्ष रेहाना बीबी व सचिव रानी बेसरा ने संकुल संघ की विस्तृत जानकारी, वार्षिक आय-व्यय व मुनाफे का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. अगले वित्तिय वर्ष में किये जाने वाले कार्यो की जानकारी दी. बीपीएम उज्जवल रविदास ने जेएसएलपीएस से चल रहे योजनाओं की जानकारी दी. छूटे हुए महिलाओं को सखी मंडल से जुड़ने, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना, बीमा का महत्व व रिन्यूअल के बारे में चर्चा की गई.मौके पर मुखिया तेरेसा टुडू, पंसस बिनीता किस्कू व संझली मरांडी, पंचायत सचिव स्टेनल्यूस सोरेन, मो अनीस, सबीहा खातून, शंकर तिवारी, संजय पाल, मानवेल बेसरा, पोलिना मुर्मू, कमलिनी हेंब्रम आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636128&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : शिक्षक को अभिभावक ने मारपीट कर किया अपमानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp