Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न

Pakur: जेएसएलपीएस ने हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड के सखी मंडल दीदियों की 18 मई को वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. आमसभा में डांगापाड़ा, मोहनपुर व वागशिशा पंचायत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. संघ के अध्यक्ष पद्दा देवी व सचिव सुन्दरी मरांडी ने वार्षिक आय-व्यय व मुनाफे का लेखा-जोखा का ब्योरा प्रस्तुत किया. वहीं अगले वित्तिय वर्ष में किये जाने वाले कार्यो के बारे में जानकारी दी गई. सक्रिय महिलाओं ने अपने जीवन के सफलता की कहानी भी साझा किया. वक्ताओं ने विभिन्न योजनाओं व महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की जानकारी दी. छूटे हुए महिलाओं जोड़ने, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना, बीमा का महत्व व रिन्यूअल के बारे में चर्चा किया. डांगापाड़ा पंचायत मुखिया बाले हेंब्रम ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं पर जानकारी देते हुए आजीविका को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. दीदियों को कालाजार, फाइलेरिया, मिजल्स-रुबेला, फूड न्यूट्रीशन हेल्थ एंड वॉश व विलेज हेल्थ न्यूट्रीशन डे पर जानकारी दी गयी. मौके पर उज्जवल रविदास, मो अनीस, इमरान हाशमी,अमीत कुमार, संजय पाल, सबीहा खातून, कमीरुल हसन, साजीमा खातून आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=640025&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : हड़ताली जनसेवकों ने समाहरणालय में चलायी झाड़ू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही