Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : कार्यो की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी करें नियुक्त: केंद्रीय सचिव

Pakur: जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय सचिव मिनी महाजन के साथ डीसी वरुण रंजन ने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा 27 मई को वर्चुवल रूप में की.समीक्षा के क्रम में डीसी ने केंद्रीय सचिव को बताया कि जिले के लक्ष्य का 94% घरों में नल-जल का कनेक्शन बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत किया जा रहा है. जिसे वर्ष 2024 के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा. वर्तमान में एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना से अमड़ापाड़ा, महेशपुर, पाकुड़िया व पाकुड़ प्रखंड के कुछ ग्रामों में कार्य पूर्ण की ओर है. जिला स्तर से प्रत्येक 15 दिनों पर एसभीएस व मासिक स्तर पर एमभीएस योजना की समीक्षा की जा रही है. एमभीएस के तहत वर्तमान में ईएसआर इंटेक वेल का निर्माण कार्य में पाइप लाइन का विस्तारीकरण किया जा रहा है. सचिव ने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर कार्यो की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ती की जाय. ठेकेदारों को समय पर पेमेंट करें ताकि कार्य में विलंब न हो.वहीं पीएचईडी सचिव मनीष रंजन ने बताया गया कि झारखंड में फण्ड फ्लो की समस्या नहीं है. साथ ही अगर कोई योजना तय समय सीमा के तीन माह पूर्व कम्पलीट करता है तो 10% बोनस का भी प्रावधान है.मौके पर कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव, जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=649978&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : मासिक लोक अदालत में 18 मामलों का निपटारा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही