Search

 
 
 

पाकुड़ : निवर्तमान डीसी वरुण रंजन को एथलेटिक्स व ओलंपिक संघ ने दी विदाई

 
विदाई समारोह में खेल के प्रति वरुण रंजन के समर्पण को सराहा गया  
Pakur : 28 जुलाई की देरशाम शहर के बैंक कॉलोनी स्थित न्यू स्टेडियम में निवर्तमान उपायुक्त वरुण रंजन के सम्मान में जिला एथलेटिक्स व जिला ओलंपिक संघ की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया. मौके पर उपायुक्त वरुण रंजन को एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अमलान कुसुम सिन्हा समेत संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने बूके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ए. शेखर गांगुली ने कहा कि उपायुक्त के रुप में वरुण रंजन ने जिले में खेलकूद को बढ़ावा देने का कार्य किया. इनके प्रयास से ही यहां के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है. इन्होंने खिलाड़ियों को कई संसाधन उपलब्ध कराए साथ ही जिला खेल अकादमी स्थापना की गई. मौके पर वरुण रंजन ने कहा कि यहां के खिलाड़ी काफी प्रतिभावान है और निश्चित ही आगे चलकर ये जिले का नाम रोशन करेंगे. जिला प्रशासन आगे भी इसी प्रकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती रहे इसका भी प्रयास खेल संघ को करना है. मौके पर जिला ओलंपिक संघ के रणवीर सिंह, डीडीसी मोहम्मद शाहिद अख्तर, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, डीपीआरओ डॉ चंदन, जयदेव कुमार, पवन कुमार, अभिषेक पांडे, दीपाली शाह, सबरी पाल, मनोबर आलम  नारायण चंद्र रॉय, रानू सिंह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=713726&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ के नए डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने पदभार संभाला   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही