Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़: जादू-टोना के नाम पर अत्याचार के खिलाफ जागरूकता अभियान

Pakur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में 2 मई को सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में शहर के कालिकापुर स्थित नया टोला व जानकी नगर में डोर टू डोर विजिट प्रोग्राम पीएलवी कमला राय गांगुली ने किया. कमला राय गांगुली ने कहा कि समाज में शिक्षा के अभाव में लोग अंधविश्वास के चक्कर में पड़ कई गलत कदम उठा लेतें हैं. जिससे लोगों के साथ अनहोनी हो जाती है.वे मानसिक,शारीरिक और आर्थिक रूप से शोषण का शिकार हो जाते हैं. जादू टोना के नाम पर डायन बताकर असहाय गरीब लोगों की हत्या जैसी जघन्य अपराध हो जाता है. कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी से लोगों को अवगत कराते हुए अपील किया कि सावधान रहें और लोग इसके चक्कर में न पड़े. बीमारी से पीड़ित होने पर जादू टोना की जगह अस्पताल जाकर डॉक्टर का सलाह लें. इसके लिए सरकार और डालसा से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624929&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : मजदूर दिवस पर जेएमएम ने निकाली बाइक रैली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही