Search

 
 
 

पाकुड़:उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन को लेकर जागरूकता रथ रवाना

 
Pakur: डीईओ रजनी देवी व डीपीआरओ डॉ चंदन ने 11 मई को सूचना भवन से उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.डीईओ ने कहा कि जागरुकता रथ के माध्यम से सभी प्रखंडों के विभिन्न गांवों तक जाकर छात्रों को नामांकन के लिए प्रेरित करेंगे. उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची में राज प्लस टू विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, व राजकीय कन्या मध्य विद्यालय शामिल है जो सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है. इन स्कूलों में निजी विद्यालयों की तुलना में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है. सभी कक्षा को स्मार्ट क्लास व सीसीटीवी से आच्छादित किया गया है. विद्यालय में इंटरनेट की सुविधा, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल की सुविधा बहाल की गई है. कक्षा संचालन के लिए योग्य व अनुभवी शिक्षक उपलब्ध होंगे. नामांकन फॉर्म प्राप्त करने की तिथि 15 मई निर्धारित है व प्रवेश परीक्षा 19 मई को होगी. जबकि मेधा सूची 22 मई को जारी किया जाएगा. वहीं नामांकन 23 मई से 8 जून तक चलेगा. मौके पर एसएमपीओ पवन कुमार, एडीपीओ जयेंद्र मिश्रा, दीपाली साह, भूषण कुमार, प्रीतम कुमार, प्रसनजीत कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633890&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़: बगल में विधायक निवास फिर भी 20 वर्षो से सड़क बनने की बाट जोह रहें हैं ग्रामीण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही