Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रथ रवाना

Pakur : जिले में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पाकुड़ पॉलिटेक्निक ने 17 अप्रैल को जागरूकता रथ को रवाना किया. रथ को हरी झंडी संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ऋषिकेश गोस्वामी, मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्र और परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन ने दिखाई. यह रथ एक महीने तक जिले में घूमकर तकनीकी शिक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक करेगा. मौके पर प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि कई छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाती. इस वजह से मैट्रिक पास करने के बाद वैसे छात्र-छात्रा मजदूरी करने लगते हैं. पाकुड़ पॉलिटेक्निक का प्रयास है कि होनहार छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर बेहतर अभियंता बनाया जाए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610966&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : उदय लखवानी निर्विरोध चुने गए सिंधी समाज के अध्यक्ष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही