Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को निकला जागरुकता रथ

Advertisement
Advertisement
उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Pakur : मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने व लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 31 जुलाई को समाहरणालय से जागरुकता रथ निकला. उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर उन्होंने कहा कि यह जागरूकता वाहन सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को मतदाता सूची के संबंध में जागरुक करेगा. मौके पर एसी मंजू रानी स्वांसी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास, डीपीआरओ डॉ चंदन, एसएमपीओ पवन कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

इधर, उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. मौके पर उपायुक्त ने वेयरहाउस में मौजूद सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन व्यवस्था, कुल कंट्रोल व बैलट यूनिट आदि के संबंध में कई निर्देश दिए. मौके पर विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=716568&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : मरीजों को दें हर आवश्यक चिकित्सा सुविधा - डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही