Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डालसा के मध्यस्थता केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Pakur : मन का मिलन पखवाड़ा के तहत मंगलवार 13 जून को डालसा के मध्यस्थता केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डालसा के मिडिएटर समीर कुमार मिश्रा ने उपस्थित लोगों से कहा कि मध्यस्थता एक ऐसी अनूठी पहल है जिसमें दोनों पक्षकारों के बीच कोई निराशा की भावना उत्पन्न नहीं होती. दोनों पक्षकारों के बातों को गोपनीय रखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया कर दोनो के राजी खुशी से संबंधित मामलों का सुलह समझौता कर बढ़ते विवाद का निष्पादन किया जाता है. इससे आम जनमानस और अदालत की समय की बचत होती हैं. निःशुल्क कानूनी सहायता से लोगो के खर्चों की बचत होती है. उन्होंने कहा कि मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के बाद भी डालसा का मुख्य उद्देश्य लोक अदालत व राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मध्यस्थता से लोगों को कानूनी लाभ देना है. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नया अंजना गांव में पीएलवी याकुब अली ने जागरूकता पर्ची बांट लोगो को जागरूक किया. पीएलवी कमला राय गांगुली ने पाकुड़ के चंदनपुर गांव में लोगों को जागरूक किया. मौके पर डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, पीएलवी खुदू राजवंशी, चंद्र शेखर घोष, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/pakur-former-mla-met-minister-of-state-for-railways-regarding-stoppage-of-trains/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल राज्य मंत्री से मिले पूर्व विधायक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही