Search

 
 
 

पाकुड़ : इग्नू में नामांकन को जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

 
एससी-एसटी छात्राओं का बीए सामान्य में होगा निशुल्क नामांकन
Pakur : केकेएम कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र में नामांकन को लेकर 20 अगस्त को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय केंद्र देवघर के सहायक निदेशक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम में डॉ. शकुंतल कुमारी मुंडा ने इग्नू के संबंध में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी. सहायक निदेशक डॉ. सिंह ने बताया कि एससी-एसटी छात्राओं का बीए सामान्य कोर्स में नामांकन निशुल्क किया जा रहा है. इसके अलावा सभी प्रकार के सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन चल रहा है. जागरूकता कार्यक्रम में निदेशक डॉ सिंह ने छात्रों को बताया कि यूजी और पीजी के साथ सर्टिफिकेट, डिप्लोमा लाइब्रेरी साइंस की भी पढ़ाई साथ-साथ कर सकते हैं. कार्यक्रम में प्रो. दशमत किस्कू, सपन मित्रा, अब्दुल वसीर अंसारी, बिहारी हांसदा व लाखीचंद्र यादव उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=734607&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : किसी हाल में खनिजों का अवैध कारोबार नहीं चलने दें – उपायुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही