Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर हिरानंदनपुर पंचायत में निकली जागरूकता रैली

Advertisement
Advertisement
Pakur : हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान ज़ोर पकड़ चुका है. इसी कड़ी में जेएसएलपीएस के तहत पाकुड सदर प्रखंड की चांचकी आजीविका महिला संकुल संघ की दीदियों ने हिरानंदनपुर पंचायत में जागरूकता रैली निकाल कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम से लोगों को जागरूक कराया. संकुल की दीदियों ने घर-घर जाकर लोगों से 13 से 15 अगस्त तक घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया. बैठक में दी गई जानकारी इससे पहले हिरानंदनपुर पंचायत में चांचकी आजीविका महिला संकुल संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बीपीएम मो फैज आलम ने कहा कि इस अभियान में सखी मंडल की महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है. जिसके तहत प्रत्येक सखी मंडल, ग्राम संगठन और संकुल संघ में हर घर तिरंगा के जागरूकता को लेकर चर्चा, प्रभातफेरी, घर-घर संपर्क, साईकिल रैली, ड्राइंग, पेंटिंग, रंगोली, भाषण, स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित करना है. निर्धारित तिथि में ग्राम संगठन और संकुल संघ में ध्वजारोहण करने की जानकारी भी दी गई. मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, बीसीसी अबू इमरान हाशमी, सामुदायिक समन्वयक सुमित वर्मन, मो यासीन आलम, पीआरपी बुलबुली माल सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी. यह">https://lagatar.in/pakur-congress-demonstrated-against-inflation-unemployment-and-agneepath-scheme/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही