Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : मानस संस्कार पुरष्कार 2023 से सम्मानित किये गए बाबूधन मुर्मू

Pakur : श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भारत वार्ता द्वारा मानस संस्कार सम्मान 2023 का आयोजन किया गया. जिसमे देश भर से चिह्नित विशिष्ट लोगो को सम्मानित किया गया. समारोह में संथाल परगना के समाजसेवी सह पाकुड़ के पूर्व ज़िप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू को उनके द्वारा अध्यात्म व संस्कृति के लिए किये गये सराहनीय कार्य के लिए मानस संस्कार सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया. आचार्य किशोर कुणाल व मयंकेश्वर नाथजी ने बाबूधन मुर्मू को मानस सम्मान  का मोमेन्टो व प्रसस्ति पत्र प्रदान किया. कार्यक्रम में देश भर के अध्यात्म, ज्ञान, संस्कृति, समाजसेवा, पत्रकारिता,  शिक्षा क्षेत्र से महानुभाव जुटे थे. बाबूधन मुर्मू ने कहा कि वृन्दावन के पंचवटी सत्संग के श्री चित्तरंजन दासजी महाराजजी ने उन्हें आध्यात्मिक जीवन जीने का सही उपाय बताया, जिस रस्ते पर चलकर समाज का केवल भला हो. उन्होंने कहा कि यह सम्मान संथाल परगना सहित पूरे झारखण्ड के लोगो का सम्मान है. सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए सशक्त नागरिक बनाना जरुरी है और इसके लिए अपने संस्कार और अध्यात्म से सीखने और उससे जुड़ने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा ही अच्छे और सच्चे आचरण को प्रमुखता देते आये हैं. आज पूरे विश्व में भारत के सदियों पुरानू संस्कृति और अध्यात्म की चर्चा है और विश्व भर के लोग इससे जुड़ना और अध्ययन करना चाह रहे है. यह">https://lagatar.in/pakur-dc-inspected-evm-warehouse-3/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही