Search

 
 
 

पाकुड़ : बांग्ला भाषी महिलाओं ने मनाई जमाई षष्ठी

 
Pakur : पाकुड़ जिले के विभिन्न इलाकों में बांग्ला भाषी महिलाओं ने 25 जून को जमाई षष्ठी मनाई. इस अवसर पर जमाई राजा सजधज कर अपने ससुराल पहुंचे, जहां उन सबकी जमकर खातिरदारी की गई और सामने सुस्वादु व्यंजन परोसे गए. सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के लंबी उम्र की कामना नीम वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना कर की. पूजन सामग्रियों में बांस के पत्ते, फूल, पान, फल व मिठाइयों का व्यवहार किया गया. नीम वृक्ष को पंखे से हवा दी गई. मान्यता है कि आज के दिन नीम वृक्ष की पूजा करने से पति की लंबी आयु होती है एवं दांपत्य जीवन सुखद होता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=647214&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : आरसेटी की ओर से 10 दिवसीय मुर्गीपालन प्रशिक्षण का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही