Search

 
 
 

पाकुड़ : बैंक ऑफ इंडिया ने सखी मंडली को सौंपा ऋण स्वीकृति पत्र

 
महिलाओं को दी गई आत्मनिर्भर बनने की सीख
Pakur : महेशपुर प्रखंड में बैंक ऑफ़ इंडिया व जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में महेशपुर प्रखंड के दमदमा पंचायत में आत्मनिर्भर सखी के तहत कैम्प का आयोजन किया गया. मौके पर बैंक के उप आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद ने विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इस कार्यक्रम में सखी दीदीयो के बीच ऋण स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में 82 नये सखी मंडलों का बैंक लिंकेज का फॉर्म भरा गया. साथ ही साथ स्टार सखी स्कीम के तहत 06 फॉर्म जमा किए गए. मौक़े पर जेएसएलपीएस के बीपीएम आशीष कुमार ने सभी दीदी को बैंक लिंकेज के फ़ायदे की जानकारी दी. कार्यक्रम में सोनारपारा के शाखा प्रबंधक श्रीआंश सिंह, बिरकिट्टी के शाखा प्रबंधक फ़्रांसिस हेंब्रम, पंचायत समिति के सदस्य सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थिति थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=702090&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने दूसरे विभाग में प्रतिनियोजन को किया रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही