Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : बापू ने प्रेम, सर्वधर्म समभाव के साथ जीना और सत्य के लिए लड़ना सिखाया : श्रीकुमार

Pakur : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार व सदर प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई. कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि बापू ने पूरे देश को प्रेम, सर्वधर्म समभाव के साथ जीना और सत्य के लिए लड़ना सिखाया. [caption id="attachment_540411" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/RAHUL-KA-SANDESH-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> देश के लोगों के नाम राहुल गांधी के संदेश का विमोचन करते कांग्रेस नेता[/caption] इस मौके पर देश के लोगों के नाम राहुल गांधी के एक संदेश का विमोचन किया गया. साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 11 फरवरी के संभावित पाकुड़ दौरे को लेकर बैठक भी की गई. मौके पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रदेश प्रतिनिधि गुलाम अहमद, मुख्तार हुसैन, मंजुलता हांसदा, शाहीन परवेज, आमिर हमजा, नलिन मिश्रा, हजीकुल आलम, हैदर अली, पियारुल इस्लाम, साकिर हुसैन, पप्पू गंगवानी, लड्डू शेख, प्रदीप रजक, सिराजुद्दीन, मिथुन मरांडी, मो जहीरुल इस्लाम, सालिम शेख, जियाउल शेख, आबिद अंसारी, सफीकुल, नजरूल इस्लाम, अली हुसैन, पोलास, मंसूर शेख, तोजामुल शेख, सरीफुल शेख, नकफोड़ शेख, फरमान अली, मोतिउर रहमान आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-take-immediate-action-on-the-complaint-of-illegal-mining-dc/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : अवैध खनन की शिकायत पर त्वरित करें कार्रवाई : डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही