Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : बंगाली एसोसिएशन ने मनाई कविगुरु रबीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती

Pakur : बंगाली एसोसिएशन पाकुड़ शाखा की ओर से मंगलवार 9 मई को बांग्ला पंचाग के अनुसार कविगुरु रबीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई. एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों व बंगाली समुदाय के लोगों ने बांग्ला बैसाख की 23वीं तिथि पर रबीन्द्रनाथ जयंती समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर सिद्धो कान्हू पार्क में स्थापित रबीन्द्रनाथ टैगोर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर रबीन्द्र संगीत की प्रस्तुति की गई. बंगाली एसोसिएशन के सचिव मानिक चंद्र देव ने रबीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन यात्रा का वर्ण करते हुए उन्हें देश के साथ-साथ पूरे मानव समाज के लिए धरोहर बताया. कार्यक्रम में प्रबीर भट्टाचार्य, निरंजन घोष, संतोष कुमार नाग, संजय विश्वास, सुकुमार सरकार, सुब्रतो मुखर्जी, रतना दे, सरवानी दास, देव मुखर्जी, केसी दास, मानव घोष, संजीत मुखर्जी, चंदन देवगन, केसी दास, अभिजीत सरकार, सुनंदा दे, जयश्रीती दे, सुब्रतो मुखर्जी सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-take-strict-action-against-those-involved-in-illegal-work-dc/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: अवैध कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें: डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही