Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : बीजीआर कोल कंपनी ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

Pakur : बीजीआर कोल कंपनी की अमड़ापाड़ा पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक प्रबंधन ने सोमवार को प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर का उद्घाटन राजमहल सांसद विजय हांसदा, उपायुक्त वरुण रंजन, सिविल सर्जन डॉ.मंटू कुमार टेकरीवाल, बीजीआर व पीसीपीएल एमडीओ रोहित रेड्डी, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया. [caption id="attachment_540954" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/BGR-HEALTH-CAMP-DC-UDGHATAN-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मेडिकल कैंप का उद्घाटन करते डीसी वरूण रंजन[/caption] सांसद विजय हांसदा ने कहा कि आगे चलकर और भी वृहद पैमाने पर मेडिकल कैंप का आयोजन होगा. मुख्यमंत्री खुद इस इलाके के लिए स्वास्थ्य सेवाओँ को बेहतर करने को लेकर गंभीर हैं. वह लिट्टीपाड़ा में ट्रामा सेंटर खोलने की दिशा में प्रयासरत है. उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि मेसर्स बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड ने सीएसआर के तहत मेडिकल शिविर का आयोजन किया. जहां सैकड़ों ग्रामीणों का नेत्र, दंत चिकित्सा, बाल रोग विशेषज्ञ, कार्डिएक, त्वचा और कुष्ठ रोग, ईएनटी, पैथोलॉजी जांच कर उपस्थित लोगों को दवा दी जाएगी. कहा कि बाहर से स्पेशलिस्ट डॉक्टर को बुलाया गया है. [caption id="attachment_540955" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/BGR-HEALTH-CAMP-PUBLIC-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मेडिकल कैंप में पहुंचे विभिन्न लाकों के ग्रामीण[/caption] मौके पर सिविल सर्जन डॉ.मंटू कुमार टेकरीवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर पीबी शिवचन्द्र, वाइस प्रेसिडेंट अनिल रेड्डी, पीसीपीएल के वाइस प्रेसिडेंट वीएन गुर्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ.चंदन, अमड़ापाड़ा बीडीओ देवेश त्रिवेदी व एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-dozens-of-minorities-join-bjp/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : दर्जनों अल्पसंख्यकों ने भाजपा का दामन थामा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही