Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : भारत बंद बेअसर, खुले रहे सरकारी कार्यालय

Advertisement
Advertisement
Pakur : Dumka : दुमका : पाकुड़ (Pakur)- केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में विभिन्न संगठनों के आह्वान पर भारत बंद का असर पाकुड़ में नहीं दिखा. सड़कों पर वाहनों का आवागमन जारी है. सरकारी कार्यालयों में कामकाज हो रहा है. दुकानें खुली हैं, लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं. शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है. स्थिति पर जिला प्रशासन की नजर है. उड़नदस्ता टीम भी चहलकदमी कर रही है. जिले के दूर-दराज वाले इलाके से भी किसी तरह के उपद्रव के समाचार नहीं है. संवेदनशील जगहों पर पुलिस की नजर है. जिले में सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद है. बंद को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने के आदेश डीईओ कार्यालय पहले ही जारी किया था. पाकुड़ स्टेशन होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें विगत तीन दिनों से रद्द है. रेलवे स्टेशन वीरान पड़ा है. ट्रेन रद्द होने से रेल यात्री परेशान हैं. दुमका में भी बंद का असर नहीं [caption id="attachment_336536" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/dumka-bus-stand-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> दुमका बस स्टैंड में रवाना होने के लिए खड़ी बसें[/caption] दुमका में भी बंद का असर नहीं है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिले के सभी स्कूल बंद हैं. शहर में दुकानें खुली है. सड़कों पर वाहनों का आवागमन जारी है. बसें चल रही है. जिला प्रशासन अलर्ट है. विभिन्न चौक-चौराहों पर सुबह में ही पुलिस जवान तैनात कर दिए गए. रेलवे स्टेशन में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. पूरे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. आरपीएफ, सीआरपी के साथ-साथ पुलिस जवान भी स्टेशन में तैनात हैं. एसडीपीओ नूर मुस्तफा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते देखे गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=334376&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सोनिया व राहुल पर ईडी कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही