Search

पाकुड़ : कार्यशाला में बायोफोर्टिफाईड बाजरा की खेती का प्रशिक्षण

Pakur : जिले के लिट़्टीपाड़ा, हिरणपुर, महेशपुर व अमड़ापाड़ा प्रखंड के 50 पहाड़िया गांवों के 2000 किसानों को बायोफोर्टिफाईड बाजरा की खेती का प्रशिक्षण दिया गया. जेएसएलपीएस व हार्वेस्ट प्लस की यह कार्यशाला चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सभागार में डीपीएम प्रवीण मिश्रा की अध्यक्षता में 08 जून को हुई. प्रशिक्षक स्वाधीन पटनायक, प्रतीक कुन्याल ने बायो फोर्टिफाइड बाजरा उत्पादन की जानकारी दी. बताया कि इसमें कम पानी, कम लागत में ज्यादा मुनाफा होता है. बाजरा में जिंक और आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है, यह कुपोषण को काफी हद तक कम करता है. कार्यशाला में पूर्वी सिंहभूम के जेएसएलपीएस के कर्मी भी ऑनलाइन जुड़े थे. कार्यशाला में श्वेता, शुभम, अभिमन्यु, अनूप, विश्वजीत आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661120&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : मांझी परगना की बैठक में 60/40 नियोजन नीति का विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//