Search

 
 
 

पाकुड़ : भाजपा ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन का फूंका पुतला

 
Pakur : भारतीय जनता पार्टी के पाकुड़ नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में 28 जुलाई को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन किया गया. पंकज साह ने कहा कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सदन में देश के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह कर अपमानित करने का काम किया. भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी महिला का सम्मान पचा नहीं पा रही है. उन्होनें अधीर रंजन चौधरी को देश से अविलंब माफ़ी मांगने को कहा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, दिलीप सिंह, जिला मंत्री पार्वती पासवान, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सबरी पाल, अनिकेत गोस्वामी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसन्ना शंकर मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत रविदास, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसन बेसरा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साहेब हांसदा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-10-teams-formed-to-investigate-illegal-crushers-investigated-30-crushers/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : अवैध क्रशर की जांच के लिए गठित 10 टीमों ने की 30 क्रशरों की जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही