Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Pakur : भारतीय जनता पार्टी के 43वां स्थापना दिवस पर गुरुवार को पाकुड़ शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. पाकुड़ नगर के बागतीपाड़ा में मतदान केंद्र संख्या 425, 426 427 पर मतदान केंद्र समिति के अध्यक्ष लव रजक ने भाजपा का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया. भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई. मौजूद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक वंदे मातरम् भी गाया. [caption id="attachment_600792" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BJP-STHAPNA-2-300x171.jpg"

alt="" width="300" height="171" /> कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता व कार्यकर्ता[/caption] संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. 43 सालों में भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग के बुते बुनियाद से बुलंदी तक का सफर तय किया है. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सादेकुल आलम, राणा शुक्ला मौजूद थे. इस मौके पर कन्हैया रजक, अजय राय, सुरोजित राय, रोहित गुप्ता, छोटन मेहरा, सुभ्राजित राय, उजय राय, राहुल कुमार, देवनाथ कुमार, आदित्य सिंह, दीपक ठाकुर, मोनी कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, रंजीत राम, सर्वेश्वर झा, हरिनारायण साह, शुभम पंडित, अक्षय कुमार चौरसिया, रंजीत चौबे सहित बूथ समिति के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-condolence-meeting-organized-at-district-collectorate/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जिला समाहरणालय में शोक सभा का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही