Search

 
 
 

पाकुड़ : लाभुकों को जमा राशि का भुगतान नहीं होने पर बीजेपी प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिले

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- सहकारिता विभाग द्वारा संचालित पाकुड़ एवं सोना जोड़ी लैंपस के अधीन गृहलक्ष्मी जमा वृद्धि बचत खाता के करीब तीन हजार लाभुकों को जमा राशि का भुगतान नहीं किया गया है. इसे लेकर लाभुकों में आक्रोश है. जमा राशि का अविलंब लाभुकों को भुगतान कराने को लेकर बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने 16 जून को डीसी वरूण रंजन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में नगर परिषद् अध्यक्ष संपा साहा, बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी, वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद और राणा ओझा शामिल थे. ज्ञापन में जिक्र है कि पाकुड़ शहरी क्षेत्र के चाय व नाश्ता दुकाननदार, छोटे-छोटे होटल संचालक, पान दुकान, ठेला चालक समेत अन्य गरीब तबके के लोगों ने गृहलक्ष्मी जमा वृद्धि बचत खाता में रुपये जमा किए. जमा राशि मैच्योर हो चुका है. रुपये भुगतान की मांग अब तक कई बार लाभुक संबंधित विभाग से कर चुके हैं. बाबूजद इसके लाभुकों को भुगतान नहीं किया गया है. डीसी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सहकारिता विभाग को बुलाकर राशि का भुगतान लाभुकों को कराया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=332759&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पंचायतों में जाएं,लोगों को सिखाएं योगासन : शुक्ला [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही