Search

 
 
 

पाकुड़ : चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

 
भुक्तभोगी महिला ने रो-रो कर सुनाया दुखड़ा
Pakur : पाकुड़ शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने 29 जून को एसपी एचपी जनार्दन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने किया. प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से कहा कि चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है. इस पर अंकुश लगाया जाना जरूरी है. एक ही रात कई घरों में चोरी हो जाती है. चोरों के डर से रात के समय लोग सो नहीं पाते. रातभर जागकर बिताना पड़ता है. रात के समय शहर के सभी मोहल्लों में पुलिस गश्ती बढ़ाने की जरूरत है. प्रतिनिधिमंडल में शामिल भुक्तभोगी महिला उर्मिला भगत ने एसपी को रोते हुए अपना दुखड़ा सुनाया. इनके घर चोरी हुई है. चोर नगद रुपए समेत जेवरात उड़ा लिए. इन्होंने मामला का उद्भेदन करने की मांग एसपी से की. प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद एसपी ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया. कहा कि सभी मोहल्लों में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी. मोहल्ला समिति गठित की जाएगी. चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है. बता दें कि शहर के कई मोहल्लों में जुआ अड्डा संचालित है. जुआड़ी पूरी रात जुआ खेलते हैं. हो सकता है चोरी की घटनाओं की तार इन अड्डों से भी जुड़ा हो. पुलिस को इसकी तहकीकात करनी चाहिए. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, नगर परिषद् अध्यक्ष संपा साहा, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री राजा अंसारी, नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल, पूर्व नगर महामंत्री पवन भगत, सुशील साहा, पुरुषोत्तम राय, संजीव भगत, भवेश भगत, परितोष भगत समेत अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=682639&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : मौसी बाड़ी से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, लोगों में दिखा गज़ब का उत्साह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही