Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Pakur : अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर ने 6 अगस्त को एक बैठक की. नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता में छोटी राजबाड़ी में आयोजित इस बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर कई कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार बैठक में 10 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से पाकुड़ नगर में मोटरसाइकिल तिरंगा रैली, 11 और 12 अगस्त को प्रभात फेरी के ज़रिए हर घर तिरंगा को लेकर जन जागरण अभियान और तिरंगा झंडे का वितरण करने का निर्णय लिया गया.  13 अगस्त की शाम को पाकुड़ नगर के अटल चौक से गांधी चौक तक पदयात्रा और 14 अगस्त को शहीदों की प्रतिमाओं की साफ सफाई और महापुरुषों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ अखंड भारत दिवस पर मौन कार्यक्रम का भी फ़ैसला लिया गया. बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष बलराम दुबे, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, अमृत पांडे, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शबरी पाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपाली सरकार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ईवरण सिंह गुजराल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अक्षय पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-pollution-department-raids-on-crushers-operated-in-kasila-and-kalidaspur-a-crusher-sealed/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : कासिला और कालीदासपुर में संचालित क्रशर पर प्रदूषण विभाग का छापा, एक क्रशर सील [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही