Search

 
 
 

पाकुड़ : भाजपा किसान मोर्चा ने किया पौधरोपण

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur) - भाजपा किसान मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष सुबोध मंडल के नेतृत्व में 25 जुलाई को नवीनगर मंडल के चेंगाडांगा गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस उपलक्ष्य पर भाजपा नेताओं ने 200 से अधिक पौधे लगाए. ज़िलाध्यक्ष सुबोध मंडल ने कहा कि वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं. वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाने मे सहयोगी हैं. वृक्ष हमारे जीवन के लिए उतना ही मूल्यवान है जितना जीवन के लिए आक्सीजन. उन्होनें लोगों से पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने की अपील की. कहा कि सबको आगे आकर अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है. तभी आने वाले समय में पर्यावरण के सन्तुलन को बनाया और बचाया जा सकता है. सभी को अपने जीवन मे कम से कम 10 पौधे लगाकर उसकी देखभाल करना चाहिए. कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती शबरी पाल, ज़िला उपाध्यक्ष अमृत पांडेय, नवीनगर मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी, किसान मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष अक्षय पांडेय और प्रशांत हेम्ब्रम, ज़िला प्रवक्ता विक्रम मिश्रा, ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी नारायण राय, किसान मोर्चा नवीनगर मंडल महामंत्री कर्णो मंडल उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=368491&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ :  झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, खेती की जगी उम्मीद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही