Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : अग्नि पीड़ित परिवारों को भाजपा नेता ने दिया राहत सामग्री

Pakur : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया. राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलासगाछी पंचायत अंतर्गत नाकिर टोला गांव में बीती रात्रि शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण पांच घर जलकर राख हो गये थे. घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने चारों परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. मौके पर भाजपा नेता पंकज घोष, हरि बोल मंडल, रुपेश्वर सरकार, करण कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रभारी मुखिया सीटू शेख, पृथ्वीराज, मानव मंडल सहित अन्य लोग थे. बता दें कि बीते गुरुवार की देर शाम को नाकीरटोला गांव में फरजुल शेख के घर में शाम करीब 6:30 बजे शार्ट सर्किट से आग की चिंगारी फूस से बनी घर में फैल गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी मुजलीस शेख, यासीन शेख, हाफु शेख और आब्दुल सलाम के फूस से बनी घर को अपने चपेट में ले लिया था. घटना में घर में रखे अनाज, बिछावन, बर्तन, दस्तावेज व नकदी सहित लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया था. यह">https://lagatar.in/pakur-sp-played-mandar-police-captain-danced-with-police-personnel/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : एसपी ने बजाया मांदर, पुलिस कर्मियों के साथ थिरके पुलिस कप्तान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही