Pakur: भाजपा नेता दानियल किस्कू ने 13 मई को रक्तदान कर एक महिला की जान बचाई.ज्ञात हो कि भाजपा नेता गणेश मंडल की पत्नी सदर अस्पताल में कई दिनों से इलाजरत है. खबर मिलते ही दानियल किस्कू अस्पताल जाकर हालचाल पूछ चिकित्सक से बातचीत के क्रम में पता चला कि उन्हें खून की जरूरत है. इसके बाद दानियल किस्कू सीधे ब्लड बैंक पहुंच रक्तदान कर कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ हमारा संबंध सिर्फ राजनीतिक ही नहीं भावनात्मक भी है. यही भाजपा परिवार की ताकत है. मौके पर जिलाध्यक्ष अमृत पांडे, धर्मेंद्र त्रिवेदी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635307&action=edit">यह
भी पढ़ें:पाकुड़ : उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन को लेकर डीईओ ने की बैठक [wpse_comments_template]
पाकुड़ : भाजपा नेता ने रक्तदान कर बचाई कार्यकर्ता के पत्नी की जान

Leave a Comment